Advertisment
Uncategorized

’24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू तुम्हारी …’, BJP के युवा विधायक का विवादित बयान, AIMIM भड़की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बीजेपी के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राणे ने सांगली में गुरुवार (19 सितंबर) को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे।

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक कणकवली से विधायक राणे मराठी में कहते सुनाई दे रहे हैं कि, ”पुलिवालों को छुट्टी पर भेज दो, उसके बाद तुम अपनी ताकत दिखाना हम अपनी ताकत दिखाते हैं। न्यूज़ एजेंसी ने इलका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

राणे के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ”कुत्ते भौंकते रहते हैं, शेर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। नितेश राणे बोलते हैं कि 24 घंटे के पुलिस को हटा दो, क्या करोगे तुम, अगर यही बात मैंने कही होती तो अभी में जेल में होता।

इसे भी पढ़ें:  भूकंप के झटकों से थर्राया गुजरात, कांप उठे लोग, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

वारिस पठान ने कहा, ”नितेश राणे बोलते हैं कि मुसलमानों को मस्जिद में घुस कर मारेंगे, अरे आओ तो पहले, आओ अपनी दो टांगों पर और जाएंगे स्ट्रेचर पर, चुनाव के समय बीजेपी महाराष्ट्र में दंगे कराना चाहती है और कुछ नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles