Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

CG बोर्ड एग्जाम…सेकेंड चांस के लिए आवेदन शुरू:10वीं परीक्षा 24 जुलाई और 12वीं की 23 जुलाई से

फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।

सभी छात्र दे सकेंगे परीक्षा

सीजी बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। माशिमं की ओर से कहा गया है कि वैसै परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  चौथे फ्लोर से लिफ्ट गिरी, 4 लोग घायल:भिलाई के शकुंतला अपार्टमेंट के लोग बोले-बिल्डर ने मेंटेनेंस नहीं किया

21 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू

माशिमं की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ छात्र 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही लेट फीस के साथ 1 और 2 जुलाई तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। जो रेगुलर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।

12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल

10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles