
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमरकंटक में कहा कि बलौदाबाजार हिंसा पर भाजपा के नेता षड़यंत्र को छिपाने के लिए हम पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो आरोपी भी वही लोग निकलेंगे। भाजपा अपनी कमजोरी छिपाने के लिए अनर्गल बात कर रही है।
वहीं लोकसभा चुनाव के बाद मोदी मंत्रिमंडल गठन पर भूपेश बघेल ने कहा कि अपने सहयोगी दलों को झुनझुना पकड़ाया है। सहयोगी दलों में खलबली मची हुई है। मैंने कहा था कि 6 महीने से ज्यादा सरकार नहीं चलेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे अनुभवी नेता हैं कहकर उनके बयान का समर्थन किया।

2-2 डिप्टी CM को लेकर भूपेश ने कसा तंज
इसके साथ ही भूपेश बघेल ने छोटे राज्यों में 2-2 डिप्टी CM को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि BJP राज्य सरकारों का पूरा कंट्रोल दिल्ली में रखना चाहती है। छत्तीसगढ़ में कौन सरकार चला रहा है, यह पता ही नहीं चल रहा है। यहां विष्णुदेव को मुख्यमंत्री बना दिया गया है, लेकिन सरकार चला कोई और रहा है।




