Advertisment
सक्तीछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाशिक्षा – रोज़गार

सक्ती का सुमित चंद्रम बना भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट:NDA में सिलेक्शन फिर INA केरल में 4 साल ट्रेनिंग, पिता का सपना हुआ पूरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले के डभरा नगर के युवा सुमित चंद्रम का भारतीय नौसेना नेवी में 4 साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ हैं। इस पद पर पहुंचने वाले सुमित क्षेत्र के पहले युवक हैं। भारतीय नौसेना अकादमी, केरल में उन्हें दीक्षांत समारोह में चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ रीलींग ट्रॉफी प्रदान की गई। सुमित को पुणे में पोस्टिंग दी गई है।

लेफ्टिनेंट सुमित चंद्रम डभरा निवासी स्वर्गीय देवनारायण और उषा चंद्रम के बेटे हैं। सुमित के पिता स्व. देवनारायण चन्द्रा का सपना था कि अपने बेटे को देश सेवा में भेजें। उन्हीं के सपने को साकार करते हुए आज सुमित ने इस मुकाम को हासिल किया है। इससे आज जिला के साथ-साथ पूरा प्रदेश भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  तेज DJ की आवाज से गिरा घर का छज्जा… 11 साल के बच्चे की मौत, 4 गंभीर

INA केरल में 4 साल की ली कठिन ट्रेनिंग

बता दें कि पूरे भारत मे जलसेना में लेफ्टिनेंट के लिए कुल 20 लोगों का चयन हुआ। सुमित चंद्रम बचपन से ही होनहार था। सुमित ने कक्षा 6वीं से ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद NDA में चयन के बाद INA, एजीमाला, केरल में 4 साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी की।

दीक्षांत समारोह सुमित का परिवार हुआ शामिल

दीक्षांत समारोह में एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने सुमित चंद्रम को पोस्टिंग लेटर प्रदान किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के उनके परिवार के चार सदस्यों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस उपलब्धि पर डभरा नगरवासियों ने सुमित चंद्रम और उनके परिवार को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें:  नक्सल-हमले में शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग:9 शर्तों के साथ सरकार ने बनाया DSP

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles