Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 2 की मौत, 7 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार रामायण मंडली वाले थे। वे सभी मनकी के रहने वाले थे और रायपुर से वापस अपने गांव मनकी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पिनकापार चौकी के ग्राम गिधवा चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  राजकुमार अग्रवाल व राजेश शर्मा को हाई कोर्ट बिलासपुर से नहीं मिली अग्रिम जमानत, फरार आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें
the car was blown to pieces

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल

बताया जा रहा है कि, मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भिजवाया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles