
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बर्खास्त सहायक शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान दिया है.सीएम साय ने कहा कि वो नहीं चाहते कि सहायक शिक्षकों की नौकरी जाए.सीएम साय के मुताबिक वो सहायक शिक्षकों की बेहतरी चाहते हैं.आपको बता दें कि बीएड डिग्री धारी सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी एक सूत्रीय मांग अपनी नौकरी की वापसी है.इसके लिए वो किसी भी विभाग में समायोजित होने के लिए तैयार हैं. नौकरी की मांग को लेकर सहायक शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जाने से वह संतुष्ट नहीं है ,ये अलग बातें हैं.
तेलीबांधा में किया प्रदर्शन
रविवार रात सहायक शिक्षकों ने तेलीबांधा तालाब में प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और सहायक शिक्षकों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. सहायक शिक्षकों का कहना है कि कहना कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.तेलीबांधा में प्रदर्शन के दौरान महिला सहायक शिक्षकों ने पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है.
महिला सहायक शिक्षकों ने बदसलूकी का लगाया आरोप
इस दौरान रात को रायपुर पुलिस कर्मी टीचर्स को धरनास्थल से हटाने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद पुलिस और सहायक शिक्षकों के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई. महिला सहायक शिक्षकों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है. शिक्षकों के मुताबिक रात को उन्हें बिना किसी लेडी कॉन्सटेबल की मदद के हटाया गया. पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की.यही नहीं नशे की हालत में दुर्व्यवहार भी किया. प्रदर्शनकरियों ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है. सहायक शिक्षकों और पुलिस की धक्कामुक्की में कुछ सहायक शिक्षिकाएं बेहोश भी हो गई थी.



