Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

स्कूली बच्चों की बस हुई हादसे का शिकार : एक शिक्षक और ड्राइवर की मौत, 12 छात्र- छात्राओं की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्कूली छात्रों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे ने एक शिक्षक और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 12 छात्र- छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, अंबागढ़ चौकी जिले के शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चे बस्तर भ्रमण पर गए हुए थे। इसी बीच वापसी के दौरान यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

दरअसल, अंबागढ़ चौकी जिले के केवटटोला मिडील स्कूल के छात्र-छात्रा शनिवार को बस्तर भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण से वापसी के दौरान कांकेर रोडवेज की बस कोंडागांव में बीती रात 1 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बस ड्राइवर और प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  नदी का जल स्तर बढ़ने से अस्थायी पुल बहा, ग्रामीण परेशान
Injured Children

एक शिक्षक और ड्राइवर की मौत

माध्यमिक शाला  केवटटोला विकासखंड मोहला के कक्षा 6वीं से 8वीं के 48 और हाई स्कूल के 2 बच्चों को लेकर शनिवार को बिना किसी प्रशासनिक परमिशन के शिक्षकगण दंतेवाड़ा भ्रमण में गए हुए थे। जिसमें 4 पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक, 1 प्राथमिक शाला शिक्षक, 1 रसोईया और  2 पालक साथ थे। रविवार रात  लगभग 1 बजे के बीच कांकेर रोडवेज की बस और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में प्राथमिक शाला केवटटोला के शिक्षक रामकुमार भुआर्य और ड्राइवर दिलीप ठाकुर निवासी चारामा की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

12 छात्र-छात्राएं गंभीर 

हादसे में 12 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें रायपुर रिफर किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बच्चे और शिक्षकों को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पूरी जानकारी बच्चों के परिजनों और अधिकारियों को दे दी गई है। दंतेवाड़ा गए बच्चों में केवटटोला, तेलीटोला और डूंडेरा के विद्यार्थी हैं। जिन्हें उनके पलकों की सहमति से भ्रमण पर लेकर गए हुए थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों से प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना भी नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  नए साल में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि...इस काम के लिए बना देश का पहला राज्य
rode accident

कलेक्टर और डीईओ रहे नदारत

बस्तर के कोंडागांव में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार होने के बाद सुबह से कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाया जा रहा है। लेकिन इतने बड़े हादसे हो जाने के बाद भी कोई फ़ोन रिसीव करने को तैयार नहीं है। वहीं मोहला- मानपुर विधायक इंद्र शाह मंडावी ने कहा कि, हादसे में जिला शिक्षा अधिकारी का शासकीय स्कूलों प्रति किसी तरह का नियंत्रण नहीं है जिन पर कार्रवाई तय होनी चाहिए।

ये छात्र- छात्राएं गए थे भ्रमण में 

कक्षा छठवीं आदित्य, यामिनी, धनंजय, खेमलता, भूमिका, साक्षी, गिरजा, दीपांजलि, चंद्रप्रकाश, लोकिता कक्षा सातवीं किशोर, गीतांजली,डिकेश, खुशी, उर्मिला, ज्ञानेश्वरी, हेमंत, जागुन, नैतिक, दिव्यांश, भारसिंग, साधना, योगिता, अनुराधा, वेद कुमार, युगल किशोर, निकिता, त्रिवेणी, वेमन, ट्विंकल, उमेश्वरी, कक्षा आठवीं चंद्रमुखी, किरण, पायल, खुशबू, वैशाली, पल्लवी, कुमकुम, विनीता, संध्या, हिमेश कुमार, चंदन, सुलेद्र, रितेश, डिकेश, यमन, कल्पना, डुलेश्वरी बच्चे शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  कांकेर में नक्सलियों को शाह की दो टूक, कहा- ‘अभी भी समय है सरेंडर कर दो, वरना लड़ाई का परिणाम तय है’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles