Advertisment
छत्तीसगढ़

सुकमा में 26 लाख रुपये के इनामी 9 हार्डकोर माओवादियों ने किया सरेंडर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. माओवादियों के सबसे खूंखार लड़ाके PLGA बटालियन नम्बर सहित अन्य 09 हार्डकोर माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. इन माओवादियों के ऊपर 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रचार प्रसार करके सरेंडर करने की अपील की जा रही है. जिससे प्रभावित होकर 6 महिला सहित 9 माओवादियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर किये गए सभी माओवादियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है. साथ ही कपड़े दिए गए और मिठाई भी खिलाई गई. एसपी ने कहा कि जल्द ही पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. सरेंडर किए गए माओवादी जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशनों में लगा 'पैनिक बटन': रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों में यात्रियों को इमरजेंसी में मिलेगी तुरंत मदद

इन माओवादियों ने किया सरेंडर…

  1. बण्डू उर्फ बण्डी मड़काम (पीएलजीए बटालियन नं0 01 कम्पनी नं0 02 प्लाटून नं0 02 सेक्षन ‘‘ए’’ पार्टी सदस्य, इनाम 08 लाख) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
  2. मासे उर्फ वेट्टी कन्नी (जगरगुण्डा एरिया कमेटी कृषि शाखा अध्यक्ष/एसीएम, इनाम 05 लाख) उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी गगनपल्ली कलगुड़ापारा थाना भेजी जिला सुकमा
  3. पदाम सम्मी (जगरगुण्डा एरिया केएएमएस अध्यक्षा, एसीएम, इनाम 05 लाख) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा पुनेगुड़ेम थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
  4. माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा (कंचाल आरपीसी मिलिषिया कमाण्ड इनचीफ, इनाम 02 लाख) उम्र लगभग 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी बाड़सेन थाना पामेड़ जिला बीजापुर
  5. पुनेम मगंडी (जोनागुड़ा आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, इनाम 02 लाख) उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा
  6. कड़ती विज्जे उर्फ जयो प (दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति दोरला निवासी आरगट्टा थाना दोरनापाल जिला सुकमा
  7. मड़कम शांति (दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि कमेटी/पार्टी सदस्या, इनाम 02 लाख) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालामड़गू बड़ेपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा.
  8. मुचाकी मासे (केएमएएस उपाध्यक्षा, दुलेड आरपीसी) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़पेदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा
  9. कड़ती हिड़िया उर्फ हितेष पिता कन्ना (सीएनएम उपाध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी) उम्र लगभग 20 वर्ष जाति दोरला निवासी दुलेड पटेलपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा.
इसे भी पढ़ें:  टला बड़ा रेल हादसा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहियों के बीच फंसा लोहे का एंगल, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles