Advertisment
Uncategorized

Dream 11 में किसान पुत्र ने जीते 1 करोड़ रुपए, पुरे गांव में खुशी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर जिले के पत्थलगांव के एक किसान के बेटे जगन्नाथ सिंह सिदार ने ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है. आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले जगन्नाथ को यह शानदार सफलता उन्हें 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में मिली, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर टीम बनाई थी. जगन्नाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया था. उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए. इस तरह उन्हें एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतने का मौका मिला.

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

गोढ़ीकलां गांव निवासी जगरनाथ की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई है. लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और जगन्नाथ की कामयाबी पर गर्व कर रहे हैं.

जगन्नाथ ने बताई पैसे खर्च करने की पूरी योजना

जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने खाते से 7 लाख रुपये विड्रॉ कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं. जीत की खुशी के साथ उन्होंने अपने भविष्य की योजनाएं भी साझा की. उन्होंने बताया कि हमारे कच्चे घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान पास हुआ था, जिसे अब हम और बड़ा और अच्छा बनाएंगे. उसने बताया कि मैं पिता की बीमारी का अच्छे से इलाज करवाऊंगा. साथ ही खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे, ताकि हमारी खेती आसान हो सके.

इसे भी पढ़ें:  मंदिर में गौ मांस फेंकने वालों के घर चला बुलडोजर: अवैध मांस-मटन की दुकानों पर भी प्रशासन ने की कार्रवाई

जगन्नाथ की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, क्रिकेट की समझ और सही निर्णय से किस्मत भी चमक सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिलेगा. यह जीत मेरे और मेरे परिवार के लिए सपने पूरे करने जैसा है. यह घटना साबित करती है कि छोटे गांवों से भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा किया जा सकता है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles