Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पूर्व सांसद कमला पाटले की बढ़ी मुश्किलें, बहू ने पति व सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा. पूर्व सांसद कमला देवी पाटले की बहू मंजूषा पाटले ने सास, ससुर और पति पर मारपीट करने और जान से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाये है.

पत्रकार वार्ता में मंजूषा पाटले ने सास कमला पाटले, ससुर इंद्रभूषण पाटले और पति जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले पर गंभीर आरोप लगाये है. मंजूषा पाटले ने बताया कि 6 साल पहले ससुराल वालों ने उसे गैस सिलेंडर चालू कर आग से जान से मारने का प्रयास किया था. दो साल बाद राखी त्यौहार में आये उसके भाई और उसे ससुर ससुर इंद्रभूषण पाटले ने तलवार से जान से मारने का प्रयास किया था.

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन में निकला 12 फीट लंबा अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

मंजूषा पाटले ने बताया कि दो साल पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पति को भरण पोषण और गाड़ी की किश्त पटाने के लिये 15 हजार रूपये देने का आदेश दिया था. पति चांपा स्थिति मकान को भी अपने भाई अमित पाटले को बेच दिया. मनीषा ने मकान के बिक्रीनामा को फर्जी बताया है. अप्रैल 2024 में गर्मी के मौसम में उसके मकान का बिजली कनेक्शन कटवा दिया गया था. इतना ही नहीं ससुराल वालों ने जान से मारने नीयत से मेरे घर भेजा था. उसका वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ था जिसके कनेक्शन को भी काट दिया गया. ससुराल वाले 2 बेटी होने की वजह से भी ताना देते थे. ससुराल वालों की राजनीतिक पहुंच होने के कारण उसकी एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई. मंजूषा पाटले ने अपनी दोनों बेटियों की जान को खतरा बताया है.

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में आकाशीय बिजली की चपेट में आया स्कूली छात्र, मौके पर हुई मौत

राजनीतिक भविष्य खराब करने के लिये मंजूषा अपने भाईयों से मिलकर कर रही षड़यंत्र- कमला पाटले

मंजूषा के पति प्रदीप पाटले ने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि यह सब छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है. वहीं मंजूषा की सास कमला पाटले ने कहा है कि सारे आरोप सरासर झूठ है. राजनीतिक भविष्य खराब करने के लिये उनकी बहू अपने भाईयों से मिलकर षड़यंत्र कर रही है. तलवार उसके भाई लाए थो, उनके पति द्वारा छिना गया था. कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है. हर माह भरण-पोषण की राशि दिया जा रहा है. उन्होंने भी आज थाने में शिकायर्त दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीणों ने रोका रेल विस्तार का काम, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles