Advertisment
Uncategorized

रेमो डिसूजा ने डांस ग्रुप से की 12 करोड़ की ठगी, पत्नी लिजेल समेत 7 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सभी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोरियोग्राफर पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ एक डांस ग्रुप से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य लोगों पर ये आरोप लगाया है। पीड़ित डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं तले इस मामले को दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी का अंतिम संस्कार किया...वो जिंदा मिली

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

डांस रियालिटी शो के जज हैं रेमो डिसूजा

बता दें कि कोरियोग्राफर होने के अलावा, रेमो 2009 से कई डांस रियलिटी शो में जज रहे हैं। वह डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार, डांस प्लस, डांस चैंपियंस, इंडियाज बेस्ट डांसर, डीआईडी ​​लिटिल मास्टर में जज रह चुके हैं। और डीआईडी ​​सुपर मॉम्स सहित कई दूसरे डांसिंग शो जज कर चुके हैं। 2018 और 2024 के बीच, उन्होंने डांस प्लस (सीजन 4, 5, 6), इंडियाज बेस्ट डांसर, हिप हॉप इंडिया और डांस प्लस प्रो समेत कई शो में जज की कुर्सी संभाली है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया तगड़ा झटका, नेमप्लेट लगाने के फैसले पर लगाई रोक, कही ये बात…

बी हैप्पी जल्द होने वाली है रिलीज

डायरेक्टर के रूप में उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रेमो डिसूजा ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ समेत टाइगर श्रॉफ की ‘फ्लाइंग जट्ट’ और ABCD फ्रेंचाइजी को बनाया है। रेमो इन दिनों अपनी अपनी प्राइम वीडियो फिल्म बी हैप्पी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles