Advertisment
Uncategorized

48 साल के शख्स के 165 बच्चे:US से लेकर एशिया तक स्पर्म डोनेट कर चुके, 10 महिलाएं अभी भी प्रेग्नेंट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका के ब्रुकलिन में रहने वाले 48 साल के एरी नेगल के पूरी दुनिया में 165 बच्चे हैं। नेगल पेशे के मैथ्स के प्रोफेसर हैं, जो स्पर्म डोनेट करने का काम करते हैं। वे अब तक अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका समेत दुनिया के हर कोने में महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। इस वजह से उन्हें ‘स्पर्मिनेटर’ का टैग भी दिया गया है।

फादर्स डे से 4 दिन पहले 12 जून को नेगल की 165वीं संतान का जन्म हुआ। उन्होंने कहा है कि जब मैं 50 साल का हो जाउंगा तब स्पर्म डोनेट करना बंद कर दूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें डर है कि 50 की उम्र में स्पर्म डोनेट करने से ऑटिज्म जैसी गंभीर मानसिक बीमारी का खतरा हो सकता है।

एरी नेगल फादर्स डे और कई दूसरे मौकों पर अपने बच्चों के साथ समय बिताते रहते हैं।
एरी नेगल फादर्स डे और कई दूसरे मौकों पर अपने बच्चों के साथ समय बिताते रहते हैं।

जुलाई-अगस्त में पैदा होंगे नेगल के 10 बच्चे
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, नेगल ने बताया कि उनके 56 बच्चे न्यूयॉर्क में 20 न्यू जर्सी और 13 कनेटीकट में हैं। इसके अलावा उन्होंने कनाडा, जिम्बाब्वे, लॉन्ग आइलैंड और इजराइल में भी अपना स्पर्म डोनेट किया है। इनमें 10 मामले ऐसे हैं, जिनमें महिलाएं अभी गर्भवती हैं, और जुलाई-अगस्त के बीच उनके बच्चे को जन्म देंगी।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में जीते कैंडिडेट की आरती उतार रही थीं महिलाएं, तभी क्रेन से गिरा गुलाल और लग गई आग, नवनिर्वाचित उम्मीदवार घायल

नेगल हर हफ्ते 1-2 महिलाओं को स्पर्म डोनेट करते हैं। इसके लिए वे कई क्लीनिक और अस्पतालों के संपर्क में रहते हैं। खास बात ये है कि नेगल अपने 100 से ज्यादा बच्चों से संपर्क में हैं। फादर्स डे के मौके पर वे बहामास में अपने पहले और 33वें बच्चे के साथ समय बिता रहे हैं।

पहला बच्चा 20 साल का बेटा टायलर
स्पर्म डोनेशन के जरिए पैदा हुआ उनका पहला बेटा अब 20 साल का है, जिसका नाम टायलर है। नेगल ने बताया कि कई बार बच्चे की मां मुझे संपर्क नहीं करने को कहती हैं, लेकिन मैं हमेशा उनके लिए इस विकल्प को खुला रखता हूं। बच्चा पैदा होने के बाद कई मामलों में उनका इरादा बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें:  बीरभूम के कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत , कई घायल

नेगल ने बताया कि उनके 34 बच्चे ऐसे हैं, जिनसे उनकी अब तक मुलाकात नहीं हुई है। वे सबसे ज्यादा उन बच्चों से मिल पाते हैं, जो अमेरिका में ही रहते हैं। नेगल के किंग्सबरोह ऑफिस की दीवारें उनके बच्चों की तस्वीरों से पटी हुई हैं।

नेगल के ऑफिस की दीवारें उनके बच्चों की तस्वीरों से पटी हुई हैं।
नेगल के ऑफिस की दीवारें उनके बच्चों की तस्वीरों से पटी हुई हैं।

सभी बच्चों की तस्वीरें, जन्म की तारीख और पता का रखते हैं रिकॉर्ड
वे अपने सभी बच्चों के नाम, जन्म की तारीख, एड्रेस और फोन नंबर का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्हें फादर्स डे पर दुनियाभर में मौजूद अपने बच्चों से ग्रीटिंग कार्ड्स और तोहफे मिलते हैं। नेगल ने अभी शादी नहीं कि है और वे अपने लिए एक सही जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मूलवासी बचाओ मंच एक साल के लिए विधि विरुद्ध संगठन घोषित, सरकार का बड़ा एक्शन

उन्होंने बताया कि 165 बच्चे होने की वजह से कई बार महिलाएं उनके साथ रिलेशनशिप में आने से घबराती हैं। वे उन्हें डेट नहीं करना चाहतीं। हालांकि नेगल को उम्मीद है कि उन्हें अपने लिए सही पार्टनर जरूर मिलेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles