Advertisment
छत्तीसगढ़

करोड़ों का धान खा गए चूहे! अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुई ‘वांटेड चूहों’ की तलाश, जगह-जगह लगे पोस्टर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में लाखों क्विंटल धान के गायब होने का मामला इन दिनों राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं कवर्धा जिले के धान संग्रहण केंद्रों से गायब हुए 26 हजार क्विंटल धान कथित ‘चूहों’ के खाने के बाद अब ‘वांटेड चूहों’ की तलाश शुरू हो गई है। यह अनोखी मुहीम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने की है। इसको लेकर कार्यकर्ता जगह-जगह पोस्टर भी लगा रहे हैं।

जोगी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने धान का गबन किया और इसे चूहों पर डाल दिया। पार्टी का कहना है कि कवर्धा, महासमुंद, जशपुर और बस्तर के धान केंद्रों से कथित रूप से धान चूहों द्वारा खाया गया बताया जा रहा है। इस गायब धान की अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें:  बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान, गांव में दहशत का माहौल

जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी ने कहा कि हमारे कबीरधाम जिले में हमारे हिस्से का 7 से 8 करोड़ रुपये मूल्य का धान गबन हो गया है। 7 से 8 करोड़ रुपए अधिकारियों को कम नजर आ रहे हैं, और हम यह कह रहे हैं कि यह 7 से 8 करोड़ का धान चूहों ने खा लिया है। इसलिए हम जगह-जगह पोस्टर लगा रहे हैं और उस चूहे की तलाश कर रहे हैं जो लापता है। उन्होंने सभी मीडिया और जिले के निवासियों से अपील की है कि यदि यह लापता चूहा कहीं दिखाई दे तो हमें तुरंत सूचित करें, ताकि हम संबंधित अधिकारियों को बता सकें कि ये चार पैर वाले चूहे हैं या दो पैर वाले।

इसे भी पढ़ें:  बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को दस साल की सजा, कोर्ट ने फैसले में दिया रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण

सुनील केसरवानी ने बताया कि इसी विषय को लेकर अगले दिन हमारे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी आ रहे हैं। वे धान संग्रहण केंद्र पहुंचेंगे और जाल लेकर चूहा पकड़ने वालों के साथ आएंगे, वहां चूहों को पकड़ेंगे और कलेक्टर के सामने उनका पर्दाफाश करेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles