Advertisment
छत्तीसगढ़

धान घोटाले पर गरमाई सियासत : PCC चीफ बैज ने कहा – नान घोटाला से बड़ा है धान घोटाला, क्या सरकार CBI, ED से कराएगी जांच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। प्रदेश के कई जिलों में धान की गड़बड़ियां सामने आई है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में पत्रवार्ता कर धान खरीदी की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। बैज ने इसे केवल घोटाले का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और भरोसे के साथ हुई बड़ी लापरवाही बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार से धान का भौतिक सत्यापन कराने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई और ईडी से करवाने को तैयार हैं। बैज ने इसे नान घोटाले से भी बड़ा बताते हुए कहा कि यह घोटाला सीधे किसानों के हितों पर चोट है।

इसे भी पढ़ें:  दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, पूर्व जनपद सदस्य का गला रेता

बस्तर जिले के धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद पत्रवार्ता में दीपक बैज ने सड़ा हुआ धान मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि नियानार, बिरंगपाल और सिवनी जैसे केंद्रों में साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक धान खराब हो चुका है, जो सीधे तौर पर सरकारी निगरानी तंत्र की विफलता को दर्शाता है।

समय पर उठाव, भंडारण और देखरेख से बर्बाद नहीं होता धान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाया है कि धान के खराब होने के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई है और यह सिलसिला सिर्फ बस्तर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि समय पर उठाव, भंडारण और देखरेख होती तो किसानों की उपज इस तरह बर्बाद नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  दीवार तोड़कर शराब दुकान में घुसे चोर, नगदी और पांच पेटी शराब लेकर फरार, वारदात CCTV कैमरे में कैद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles