Advertisment
देश

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 84 की उम्र में निधन, ‘विक्रम और बेताल’ के थे डायरेक्टर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया।

यहां हुआ अंतिम संस्कार

प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद खबर को शेयर किया। जिसमें लिखा गया। बहुत ही दुख के साथ बताया जा रहा है कि श्री प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं ररहे। उनकी अंतिम यात्रा पवन हंस जुहू में 2 बजकर 30 मिनट पर निकाली गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति’।

इसे भी पढ़ें:  धड़ाधड़ बिक रहे मनमोहन सिंह के साइन वाले नोट, 1 रुपये नोट की कीमत 100 गुना अधिक मिल रही

सागर ने पुणे के फिल्म भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से ट्रेनिंग ली थी और वे 1968 के बैच के स्टूडेंट थे। यहां से उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की शिक्षा ली।

पिता के साथ रामायण में भी दिया योगदान

प्रेम के पिता रामानंद सागर को मशहूर टेलीविजन धारावाहिक रामायण के निर्माण के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इस धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन पर एक अमिट छाप छोड़ी और अपने सांस्कृतिक प्रभाव के लिए आज भी उतना ही प्रसिद्ध है। रामायण पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश की एक और नापाक हरकत, ‘चिकन नेक’ पर तैनात किए टार्किश ड्रोन, Indian Army हाई अलर्ट पर

इन प्रोजेक्ट्स भी पर किया काम

प्रेम सागर ने विक्रम और बेताल का निर्देशन और इसे प्रोड्यूस किया था, जिसे हर उम्र के दर्शकों ने पसंद किया था। अलिफ लैला, काकभुषुंडी, रामायण और कामधेनु गौमाता. हम तेरे आशिक, बसेरा जैसे प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस किया। वे 1968 में आई आंखे में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में थे और 1976 की चरस में बतौर सिनेमैटोग्राफर रहे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles