Advertisment
जरूरत की खबर

बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कैसे करें? जानिए आसान तरीका, फायदे और सुविधा देने वाले बैंक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज के समय में UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करना बहुत आम हो गया है. लेकिन कई लोगों को पता नहीं कि अब आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या नेटवर्क कमजोर होता है.

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने के लिए आपको अपने बैंक के Missed Call या IVR (Interactive Voice Response) सेवा का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए आपको अपने बैंक की ओर से दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा और फोन के जरिए ही पैसे ट्रांसफर करने का ऑप्शन मिलेगा. यह तरीका सुरक्षित, आसान और तेज है.

बिना इंटरनेट UPI पेमेंट कैसे करें? आसान तरीका

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, फिर भी आप आसानी से UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं. इसके लिए बस अपने मोबाइल से *99# डायल करें.

  1. डायल करने के बाद अपनी भाषा चुनें.
  2. मेन्यू में से Send Money विकल्प चुनें.
  3. पैसे भेजने वाले व्यक्ति की जानकारी डालें आप UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. अब भेजने वाली राशि दर्ज करें.
  5. आखिरी में अपना UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें.
इसे भी पढ़ें:  विटामिन डी की कमी के खतरनाक लक्षण, 5 बेस्ट सुपरफूड्स कर देंगे इनका इलाज

इतना करने के बाद कुछ ही सेकंड में आपका पेमेंट कन्फर्म हो जाएगा. इस तरीके में इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और यह सुविधा साधारण कीपैड वाले मोबाइल पर भी काम करती है.

बिना इंटरनेट UPI पेमेंट के फायदे

  1. नेट कनेक्शन की चिंता नहीं.
  2. मोबाइल डेटा की आवश्यकता नहीं.
  3. फटाफट पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
  4. छोटे शहर और गांव में रहने वालों के लिए बेहद उपयोगी.

कौन-कौन से बैंक देते हैं यह सुविधा

आज कई बड़े बैंक यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, जैसे:

  • State Bank of India (SBI)
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Punjab National Bank (PNB)
  • Bank of Baroda
इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी रोप-वे प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र आंदोलन, हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

बैंक की Missed Call या IVR सेवा के जरिए आप अपने खाते से किसी भी UPI ID या बैंक अकाउंट में आसानी से पैसे भेज सकते हैं. यह तरीका 24×7 उपलब्ध है और किसी भी समय उपयोग किया जा सकता है.

इस तरह अब बिना इंटरनेट भी आप आसानी से अपने पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और डिजिटल लेन-देन का पूरा फायदा उठा सकते हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles