Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

रिश्वत लेते रायपुर की महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार:ACB ने रात 1 बजे तक पूछताछ की; FIR लिखने 50 हजार की डिमांड की थी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर की एक महिला इंस्पेक्टर को ACB ने घूस लेते पकड़ लिया। शुक्रवार शाम महिला अफसर को टीम कैश लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दहेज की शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने के एवज में TI वेदवती दरियो ने रिश्वत मांगी थी।

मामला रायपुर के महिला थाने का है। इस थाने की प्रभारी टाउन इंस्पेक्टर (TI) वेदवती दरियो ACB की कार्रवाई में ट्रैप हो गईं। वे 20 हजार रुपए लेते हुए अपने थाने में बैठी थीं, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने उसे पकड़ लिया। महिला अफसर से ACB की टीम ने रात 8 बजे से देर रात 1 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद दरियो को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में कल AAP का बड़ा प्रदर्शन

दहेज प्रताड़ना का है केस
दअरसल महिला थाने में लोधीपारा की रहने वाली एक महिला आई। पति से तंग आकर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती से कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने को कहा। महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी। मिन्नतें करने के बाद वो 35 हजार में केस दर्ज करने को राजी हुईं थी।

परेशान होकर शिकायतकर्ता पहुंची ACB

इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने ACB दफ्तर जाकर सारी बात अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण TI दरियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। एसीबी की टीम लगातार पीड़िता के साथ मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें:  नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में मारी रेड : दो दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त, गई थी मासूम की जान

इस तरह हुईं ट्रैप

इसके बाद पीड़िता शाम को फिर थाने पहुंचीं। जब पीड़िता ने थाने के अंदर TI को 20 हजार रुपए दिए तब बाहर ACB की टीम मौजूद थी। महिला ने इंस्पेक्टर को पैसे देने के बाद ACB के अधिकारियों को इशारा किया। पैसे लेकर दरियो ने अपने जेब में रखे ही थे कि ACB के अधिकारी आ गए।

एक केमिकल दरियो के हाथ में लगाया गया जिससे दरियो के हाथ में कलर आ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नोट महिला ने दरियो को दिए थे, उनमें एक केमिकल पहले से लगाया गया था। अब टीम थाने में दरियो का बयान नोट कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर बनेगा नया तहसील क्षेत्र: अधिसूचना जारी, आमजन से 60 दिनों में मंगाई दावा-आपत्ति

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles