Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

फांदेबाज महिलाओं ने ठग लिए 94 लाख : पैसा डबल करने का झांसा देकर गांव की महिलाओं को बनाया निशाना, एक पकड़ी गई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिलासपुर में मार्केटिंग कंपनी में इन्वेस्ट करने पर इनकम डबल करने का लालच देकर 94 लाख रुपये ठग लिए। पहले तो पीड़ितों को झांसा देने के लिए पैसे दिए गए, जिसके बाद मोटी रकम वसूलकर जमा पैसों को हड़प लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से गहने और बाइक बरामद किया गया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

ध्रुर्वाकारी निवासी रमिता भारद्वाज और पचपेड़ी निवासी निर्मला रात्रे की मुलाकात साल भर पहले राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज और देवेन्द्र भारद्वाज से हुई। उन्होंने उन्हें मार्केटिंग में पैसा लगाने से दोगुना फायदा होने की बात कही।

एक ने 3 तो दूसरी महिला ने दिए 30 लाख 

आरोपियों ने पैसे वापसी की गारंटी भी दी। एक ही गांव के होने के कारण महिलाएं उनके झांसे में आ गईं। इसके बाद रमिता ने उसे तीन लाख और निर्मला ने 30 लाख रुपये दिए। पैसा जमा कराने के कुछ दिनों बाद राधिका और उनके साथियों ने निर्मला को पांच लाख 14 हजार रुपए मुनाफा होने की बात बताई और ऑनलाइन पैसे वापस कर दिए।

इसे भी पढ़ें:  नशे में की अश्लील हरकत, फिर दंपति ने पत्थर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट

किश्तों में पैसे लौटाकर बिछाया जाल 

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि, इस तरह से आरोपियों ने एक-दो लोगों को अलग-अलग किश्तों में पैसे लौटाकर डबल कमाई होने का झांसा दिया। इस तरह उन्होंने ठगी का जाल बिछाया, जिससे की लोग उनसे जुड़ सकें।

20-25 लोगों से ठगे लाखों 

इसके बाद 20-25 लोगों को झांसे में लेकर 94 लाख रुपये से ज्यादा पैसे वसूल किया। जब पीड़ितों को पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने पूछताछ शुरू किया, जिस पर वे गोल-मोल जवाब देने लगे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जब निर्मला ने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी तो पता चला कि, राधिका और उसके साथियों ने गांव के ही सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे, उर्मिला भारद्वाज, दीपादेवी भारद्वा, राजेश कुमार, लक्ष्मीन बाई सहित अन्य लोगों से भी लाखों रुपये लिए हैं, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग में किशोर ने प्रेमिका के घर में की खुदकुशी, इलाज के दौरान हुई मौत

पैसे लौटाने को कहा तो धमकाया

पीड़ित महिला ने बताया कि, आरोपी उनके ही गांव में रहते हैं। अपने जाल में फंसाने के लिए उन्होंने शुरुआत में जमा पैसों में फायदा दिया, फिर कमीशन देना बंद कर दिया। जब महिलाओं ने उनसे पैसे मांगे तो पहले उन्होंने मोहलत मांगी फिर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देने लगे। इसके अलावा उन्हें कर्जा एक्ट के झूठे केस में फंसाने की भी बात कही।

एसपी की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 

महिलाओं ने बताया कि, उनकी शिकायत पर पुलिस ने पहले कोई ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची वहां उन्होंने एसपी राजेश सिंह से मामले की शिकायत की। तब एसपी राजेश सिंह ने पचपेड़ी टीआई को कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल सख्त, प्रेमी जोड़ों के लिए जारी की चेतावनी

आरोपी महिला गिरफ्तार

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपी महिला राधिका भारद्वाज से पूछताछ की तब उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि, उसने जमा किए गए पैसों से मकान बनवाया, 2 लाख की बाइक खरीदी और गहने खरीदे। उसने कई लोगों को पैसे लौटाने की भी बात कही। पुलिस ने महिला से बाइक और एक तोला सोना बरामद किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles