Advertisment
Accidentअन्य खबरेंछत्तीसगढ़

2 बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

जशपुर में हादसे में एक युवक की हालत नाजुक, आग लगने से बाइक जलकर राख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे। इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है।

बाइक की टक्कर से लगी आग

बताया जा रहा है कि बाइक की आपस में इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि आग लग गई। एक बाइक मौके पर जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी है।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया का सबसे बुजुर्ग बच्चाः 30 साल बाद अमेरिका में लिया जन्म; हैरान कर देने वाली है इसके जन्म की कहानी

बताया जा रहा है कि चारों शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles