Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उप चुनाव: कई प्रत्याशी ऐसे जो प्रचार के लिए निकले ही नहीं, पड़ोसियों तक को खबर नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में भाजपा- कांग्रेस पार्टी के अलावा 28 और प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिनमें 18 निर्दलीय हैं। इन प्रत्याशियों में ऐसे कई प्रत्याशी हैं जो जीत का दावा कर नामांकन दाखिल कर चुनाव में खड़े तो हो गए हैं, लेकिन अपने पक्ष में वोट मांगने या प्रचार करने एक बार भी घर से बाहर नहीं निकले हैं। इससे उनके मोहल्ले में रहने वाले लोगों को ही पता नहीं है कि उनके मोहल्ले से कोई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़ा है।

इधर इसके अलावा चुनाव में ऐसे भी कई प्रत्याशी कूद पड़े हैं, जो राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं, लेकिन वे भी प्रचार-प्रसार में पैसे खर्च नहीं कर रहे हैं। इसके कारण इन प्रत्याशियों को भी उनके रिश्तेदार एवं परिचित लोगों के अलावा मोहल्ले तथा दूसरे मोहल्ले तक के लोग नहीं जानते। इससे चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों के पक्ष में कितने वोट पड़ेंगे, इसका अनुमान कोई भी मतदाता लगा सकता है। हरिभूमि की टीम जीत का दावा के साथ चुनाव मैदान पर उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा किस तरह से प्रचार किया जा रहा है, यह जानने  के लिए शनिवार को सबसे पहले उनके वार्ड एवं मोहल्ले में पहुंची, क्योंकि कोई भी प्रत्याशी सबसे पहले मोहल्ले और वार्ड से ही चुनाव प्रचार की शुरुआत कर अपनी जीत की नींव रखने का प्रयास करता है।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश दुआ ने 5 दिनों में रचा इतिहास, सुपर रैंडोन्यूर का खिताब हासिल कर बने छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट

टीम ने जब मोहल्ले और वार्डों का जायजा लेते हुए स्थानीय रहवासियों से निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि लोगों को यह तक पता नहीं है कि उनके मोहल्ले या वार्ड से भी कोई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। इसका कारण जब लोगों से पूछा गया, तो पता चला कि प्रत्याशी एक बार भी चुनाव प्रचार पर ही नहीं निकले हैं। उनके मोहल्ले व वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी का किसी भी जगह बैनर-पोस्टर तक टांगा या चस्पा नहीं किया गया है। यही कारण है कि मोहल्ले या वार्ड वासियों को यह जानकारी नहीं है कि कोई पुरुष या महिला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें:  6 साल की मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

यह लड़ रहे हैं निर्दलीय चुनाव

संतोषी नगर निवासी शेख जैनब, मोतीनगर संतोषीनगर निवासी सैयद मुस्लीम, कुंदरापारा बैरनबाजार निवासी नंदनी नायक दूसरी बार विधानसभा चुनाव की निर्दलीय प्रत्याशी है, रिजवाना परवीन निवासी संजय नगर टिकरापारा भी विधानसभा चुनाव की निर्दलीय प्रत्याशी है, नीरज दुबे निवासी मार्बल मार्केट पचपेड़ी नाका भी उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी है, बीएसयूपी कालोनी भाठागांव निवासी अब्दुल अजीम भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ रहे हैं।

कुछ ने ई-रिक्शा किया, किसी ने पर्चे बांटे

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों ने ई रिक्शा पर पोस्टर लगाकर प्रचार किया है। वहीं कुछ ने पर्चे छपवाकर आसपास बंटवाए हैं। ज्यादा प्रत्याशी मुस्लिम वर्ग से हैं। इनमें से कई ने प्रचार किया ही नहीं हैं। कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो दूसरे जिलों से आकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि रायपुर में चुनाव लड़ने का फायदा यह होता है कि उनके इलाके की बात यहां चर्चा में आ जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही मार डाला अपनी दुधमुही बच्ची को: बच्ची होने पर ससुरालवाले मारते थे ताना, इसलिए कुएं में फेंक दिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles