Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पहुंचा मतदान दल, होम वोटिंग की हुई शुरुआत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान दल अब 85 से अधिम उम्र के बुजुर्गाें और दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोटिंग करा रहा है. होम वोटिंग की 5 से 7 नवंबर तक सुविधा रहेगी.

मतदान रथ आज मालवीय रोड स्थित 98 वर्ष की विटाना गुप्ता के पहुंचा. उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया. वोटर गुप्ता बताती हैं कि वे हमेशा से निर्वाचन के दौरान मतदान करती रही है. उम्र अधिक होने की वजह से अब मतदान केंद्र तक जाने-आने में काफी दिक्कतें होती है. ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा काफी लाभदायी है. वे बताती है कि यह बहुत अच्छी सुविधा है कि घर पर ही वोटिंग की सुविधा मिल रही है. इससे बुजुर्गाें को भी तकलीफें नहीं होगी. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं.

इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब के रेगिस्तानी तूफान में फंसकर भिलाई के युवक सहित दो मौत, हेलीकाप्टर से खोजबीन के बाद मिली लाश

दिव्यांग मतदाता टिकरापारा निवासी हेमंत बर्छिहा ने भी अपने घर पर मतदान किया. वे बताती है कि चलने-फिरने में बहुत तकलीफें होती है. ऐसे में मतदान घर पर होना बहुत ही अच्छी बात है कि दिव्यांगों को मतदान के लिए दिक्कतें नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि घर पर ही मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ. वे बताती है कि पहले निर्वाचन के दिन में मतदान केंद्र तक आने-जाने में असमर्थता होती थी, लेकिन घर पर मतदान करके बहुत खुशी मिली.

नयापारा निवासी रूकमणी बाई तिवारी ने भी अपने घर पर मतदान किया. वे बताती है कि उम्र अधिक होने से मतदान केंद्र में आने-जाने में दिक्कते होती थी, लेकिन घर पर आज मतदान दल पहुंचा और तत्काल मतदान सफल रूप से हो गया. इससे मुझे भी बहुत खुशी हुई. बंजारी माता चौक निवासी 85 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता कमला साहू ने भी अपने घर पर ही मतदान किया.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 12 यात्री घायल, घना कोहरा बना हादसे की वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles