
रायपुर। धरसीवां में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के कारण की गई थी। आरोपी ऑटो चालक भरत दीवान और उसकी लिव-इन-पार्टनर ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।
ये है पूरा मामला
- पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में ऑटो चालक का काम करता है। पहले सिलतरा इंडस्ट्री क्षेत्र में काम करता था। इस दौरान वह परिवार के साथ सिलतरा धनेली में रहता था। यहां उसका परिचय हमीदा से हुआ। उसके हमीदा के साथ अवैध संबंध थे।
- आरोपी नये काम के तलाश में ग्राम धनेली से शिवानंद नगर शिफ्ट हो गया। वहां वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान रायपुर से सिलतरा उसका आना-जाना होता था, जहां वह हमीदा से मुलाकात होती थी। हमीदा पैसे की लगातार मांग कर रही थी। मांग पूरी न होने पर केस में फंसा देने की धमकी दे रही थी।
- आरोपी और उसकी महिला लिव-इन-पार्टनर धमकियों से परेशान हो गये थे। दोनों ने हमीदा की हत्या करने की योजना बनाई। दोनों आरोपियों ने अपने चारों बच्चों को गांव भेजकर लीव इन पार्टनर अनीता लहरे हमीदा की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर शिवानंद नगर ले गई।
- योजना के अनुसार आरोपी पैदल हमीदा के घर धनेली गया, जहां गला दबाकर और चाकू से हाथों को काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को घरेलू कपड़े से ढक दिया। उसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया। अपने ई-रिक्शा से घर जाते समय रास्ते में मेटलपार्क गुरूद्वारा के सामने चाकू को फेंक दिया।
- घर में पहुंचकर अनीता लहरे के साथ मृतिका की नाबालिग बेटी की भी मारपीट कर हत्या कर। उसके शव को छिपाने के लिए आरोपियों ने ई-रिक्शा में शव को कम्बल से ढककर मेटलपार्क टर्निंग के पास नाली में फेंक कर फरार हो गये थे।



