
छत्तीसगढ़
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे 5- 5 किलो के 8 IED बम, किया गया डिफ्यूज
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जहां सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5- 5 किलोग्राम के 8 IED बरामद किया है। नक्सलियों ने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए थे।



