
बिहार चुनाव से पहले NDA में फूट! नीतीश कुमार ने इस राज्य में छोड़ा बीजेपी का साथ
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने BJP को बड़ा झटका दिया है. नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने मणिपुर NDA सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. मणिपुर में जेडीयू की प्रादेशिक इकाई ने सरकार एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है. मणिपुर में CM एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. मणिपुर में बीजेपी का जेडीयू के साथ 2022 से गठबंधन था, हालांकि साल 2022 में ही जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों ने बीजेपी में विलय होने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद से राज्य में दोनों पार्टियों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था. अब जेडीयू ने मणिपुर में भाजपा से दूरी बना ली है. जेडीयू ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा है.
बीरेन सिंह सरकार को नहीं होगा कोई नुकसान
मणिपुर में जेडीयू के अलग होने से सीएम बीरेन सिंह वाली एनडीए सरकार की कोई नुकसान नहीं होगा. सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं होगा. राज्य में भाजपा की बहुमत से ज्यादा सीटें है ऐसे में बिना किसी भी हस्तक्षेप के सत्ता में बनी रहेगी. जेडीयू का समर्थन वापसी मणिपुर की राजनीति में बदलाव का संकेत है. हालांकि, भाजपा सरकार के कार्यों और निर्णयों पर इसका प्रभाव फिलहाल दिखाई नहीं देगा.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर नीतीश कुमार के पाले बदलने की कयास लगाए जा रहे है. बिहार में नए-नए सियासी समीकरणों पर चर्चा तेज है. ऐसे में मणिपुर में जेडीयू के अलग होने से नीतीश कुमार की एनडीए में बने रहने और अलग होने की कयासों पर फिर बिहार की राजनीति गर्मा सकती है.



