Advertisment
राजनीति

गुजरात कांग्रेस को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- आधे लोग BJP से मिले हुए हैं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे पर है. उन्होंने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. राहुल गांधी ने दावा किया है कि गुजरात कांग्रेस के आधे लोग BJP से मिले हुए है. उन्होंने कांग्रेस संगठन में बदलाव के संकेत दिए. राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. इन लोगों को छांटना है. एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है. वही दूसरे हैं, जो जनता से कटा हुआ है दूर बैठता है और इनमें से आधे भाजपा से मिले हैं. जो विचारधारा के साथ नहीं हैं ऐसे लोगों को बाहर करना जरुरी है.

इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी का बड़ा दावा- प्रधानमंत्री के लिए मिला था ऑफर, विपक्षी नेता ने दिया था सपोर्ट, BJP में मची सनसनी

राहुल ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अहमदाबाद के जेड हॉल में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होने का संदेश दिया और कहा कि जो लोग पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि, मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है. राहुल ने कहा, कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है. बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं. यहां रेस के घोड़ों को बारात में बांध दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तब तक गुजरात की जनता पार्टी को चुनाव में समर्थन नहीं देगी.

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी CM विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड, उम्र भी अलग-अलग? तेजस्वी यादव का दावा, ऑनलाइन दिखाए सबूत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात इस समय फंसा हुआ है और उसे सही दिशा दिखाने की जरूरत है. उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूत नींव इन्हीं महान नेताओं ने रखी थी. उन्होंने कहा कि वह गुजरात के युवा, किसान, व्यापारी और महिलाओं के लिए आए हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles