
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लगी मुहर
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। BJP कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। इसका ऐलान बैठक खत्म होने के बाद थोड़ी में होगा। खबर है कि फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वह कल सीएम पद की शपथ लेंगे।
बीजेपी कोर कमेटी में तय हुआ कि देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में लाया जाएगा। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटील ये दोनों देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।
साथ ही मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसी के साथ ही उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई।
दोपहर 3.30 बजे राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
बीजेपी अपने सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ उनके समर्थन पत्र लेकर 3.30 बजे राज्यपाल के पास जाएगी। इसमें महायुति के नेता भी होंगे। राज्यपाल से मिलकर बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सीएम फेस चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।



