Advertisment
Uncategorized

अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत विरोधी इल्हान उमर से की मुलाकात, जानिए कौन ये महिला, मुलाकात के बाद कांग्रेस सासंद विवादों में घिरे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अमेरिका दौरा और विवादों का साथ गहराता जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इन सांसदों में अमेरिका की विवादित चेहरा और भारत विरोधी इल्हान उमर भी थी। दोनों के बीच मुलाकात और बातचीत की इमेज जैसे ही सोशल मीडिया वायरल हुई, भारत में कोहराम मच गया। अब बीजेपी ने इसे लेकर राहुल पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हैं। इसी उतावलेपन की वजह से ही कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात करने अमेरिका गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सामने आएगा झीरम घाटी का सच : गृहमंत्री शर्मा बोले- हमारी सरकार करेगी रिपोर्ट सार्वजनिक, कई कांग्रेसी नेताओं की हुई थी हत्या

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा का कहना है कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हैं। इसी उतावलेपन की वजह से ही कोई कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात कर सकता है। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर है, जो खालिस्तान और कश्मीर को अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती हैं। अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

इल्हान उमर ने कई बार भारत विरोधी बयान दिए हैं। अमेरिका के भीतर भी इल्हान उमर की पहचान एक विवादित महिला नेता के रूप में है। वह मोदी सरकार की कई नीतियों के खिलाफ खुलकर बोल चुकी हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें:  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, 6 की मौत, 17 घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles