Advertisment
Uncategorized

ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बिटकॉइन घोटाले के मामले में जांच कर रही ईडी के अधिकारी आज रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दस्तावेजों सहित पूरे घर की तलाशी ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी।

गौरव मेहता से की गई थी बिटकॉइन नकद की मांग

कल पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनाव में उपयोग के लिए घोटाले से बिटकॉइन नकद की मांग की थी। इसी के बाद से ईडी इसकी जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान : रेलवे स्टेशन में बम विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

जानकारी के मुताबिक गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। बिटकॉइन केस में गौरव ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। गौरव ने खुद के पास बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी। इसमें उसने यह भी बताया था कि उसके ऊपर भी कुछ लोग हैं जो राजनीति से जुड़े हैं।

सुप्रिया सुले ने किया खंडन

सांसद सुप्रिया सुले ने उनके नाम से वायरल हो रहे बिटकॉइन मांगने के ऑडियो का खंडन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा से किसी भी मंच पर इस मामले में बहस करने के लिए तैयार हैं। सांसद ने कहा कि इससे मेरा कोई संबंध नहीं है, ऑडियो में जो आवाज है वह भी उनकी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मनुस्मृति’ को जला दो… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मनुस्मृति’ को लेकर दिया विवादित बयान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles