Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रेलवे की नई सुविधा: अब 15 मिनट पहले तत्काल व अन्य कोटे की होगी बुकिंग, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रेलवे ने यात्रियों को नई सुविधा देने अब ट्रेन के दूसरे आरक्षण चार्ट के समय में बदलाव किया है। अब 15 मिनट पहले ट्रेन का दूसरा आरक्षण चार्ट जारी होगा। रेलवे ने दो जनवरी से यह बदलाव कर दिया है। इस संबंध में सभी जोन प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं रेलवे के क्रिस साफ्टवेयर में भी बदलाव की कार्यवाही शुरू हो गई है।

रेलवेने पहले भी आरक्षण चार्ट में बदलाव किया था, जो अस्थायी तौर पर किया गया था और यह सफल नहीं हो पाया। इसके तहत पांच मिनट पहले आरक्षण चार्ट बनाना शुरू किया था, लेकिन पांच मिनट पहले बनने वाले चार्ट में अंतिम समय में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की जानकारी नजर नहीं आती थी। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया था। इस संबंध में बाकायदा रेलवे बोर्ड के निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा ने सभी जोन प्रबंधकों को 20 दिसंबर को पत्र जारी करके रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  MLA देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती:रायपुर में ऑपरेशन की चल रही तैयारी

चार घंटे पहले तैयार होता है प्राथमिक चार्ट
ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले प्राथमिक चार्ट तैयार होता है। इसके आधार पर ही यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की जानकारी मिलती है। हालांकि जब यात्री टिकट बुक करवाते हैं, तो उस समय कन्फर्म टिकट के साथ कोच और सीट नंबर की जानकारी भी यात्रियों तक पहुंच जाती है, लेकिन जब टिकट वेटिंग श्रेणी का हो, तो यात्रियों को चार घंटे पहले बनने वाले प्रारंभिक चार्ट का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद अगर तत्काल या विभागीय कोटे की सीट खाली है, तो यात्री ट्रेन छूटने के 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बेबीलोन टावर में भीषण आग: ऑफिस और रेस्टोरेंट में फंसे थे 47 लोग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया सुरक्षित

30 मिनट पहले बनता था आरक्षण चार्ट
दो साल पहले तक ट्रेन का अंतिम चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जाता था। इस दौरान अंतिम समय में बनने वाले टिकट की जानकारी टीटीई के पास मौजूद हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) मशीन में आ जाती थी, लेकिन जब यह समय पांच मिनट हुआ, तो अंतिम समय में बनने वाले टिकट की जानकारी टीटीई को नहीं मिल पाती थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles