Advertisment
दिल्ली

पंजाब CM भगवंत मान के घर चुनाव आयोग की रेड, पैसे बांटने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास पर जांच करने पहुंची है. चुनाव आयोग की टीम मान के कपूरथला निवास की तलाशी ले रही है. आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. CM के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा, ‘हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है. 100 मिनट में हमें शिकायत का निपटारा करना है. EC की रेड को लेकर AAP संयाजेक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि BJP वाले खुलेआम सोने की चेन और जैकेट बांट रहे है लेकिन रेड पंजाब के CM के घर पर की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में बंद होंगे 250 मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई ये वजह, बीजेपी पर भड़की AAP

सीएम भगवंत मान के घर जांच करने पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा, हमारी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (FST) यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया. मैं उनसे अनुरोध करने आया हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए. उन्होंने कहा हमे cVIGIL ऐप पर पैसे बांटने की शिकायत मिली थी.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कहावत है कि रामचंद्र कह गये सिया से, ऐसा कलजुग आएगा, हंस चूगेगा दाना दुनका, कव्वा मोती खाएगा.”

रेड को लेकर आप संयोजक ने कहा, कि ये समझ नहीं आता कि पैसे तो खुलेआम बीजेपी के नेता बांट रहे हैं. चादरें और साड़ियां बांट रहे हैं और रेड पंजाब के मुख्यमंत्री पर हो रही है. ये कहां का राज है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली सीएम आतिशी हो सकती हैं गिरफ्तार…अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी ने CBI-ED के साथ रची साजिश

भगवंत मान का बीजेपी पर आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ”दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर बिना किसी वजह के रेड की जा रही है. भाजपा वाले चुनाव आयोग को चुनौती देकर ट्वीट करके पैसे बांटते फिरते हैं, फिर भी इसे लेकर चुनाव आयोग आंखें बंद किए बैठा है. झूठे आरोप लगाकर रेड करने के लिए इन्हें सिर्फ आम आदमी पार्टी वाले ही नज़र आते हैं.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles