Advertisment
दिल्ली

दिल्ली को मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री: भारतीय लिबरल पार्टी के दलित मुख्य मंत्री एजेंडा पर 27 अक्तूबर 2024 को दिल्ली में बड़ी रैली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली। भारत राष्ट्र भारतीय संविधान एवं मानवाधिकारों के रक्षार्थ अनवरत बनाए जा रहे राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,भारतीय लिबरल पार्टी ,रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एकतावादी एवं अनेको संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 06/09/2024 को दिल्ली में भारतीय लिबरल पार्टी के कार्यालय में संविधान सुरक्षा के तहत अतिआवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उदघाटक संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती,अध्यक्षता बी एल पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष रायजादा , संचालन महासचिव अकबर खान राणा , पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ छबिलाल रात्रे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एकतावादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दौलतराम ,राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नागबौद्ध,दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश कार्य अध्यक्ष और रिपब्लिकन नेता तीरथ बाबू,बी एल पी के वरिष्ठ नेता पूर्व अधिकारी डी सी कपिल, ,प्रदेश प्रभारी पुरनचंद गौतम ,दिल्ली प्रचार मंत्री जगदीश सिंह आनंद, पत्रकार मेवालाल, संगठन मंत्री आजाद गौतम, ललित चौधरी, पत्रकार,पूजा तिवारी,दिल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री रामसिंह के साथ अनेकों संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि आपकी भारतीय लिबरल पार्टी के दलित मुख्य मंत्री एजेंडा के कारण हम आपके कार्यालय में संयुक्त बैठक में सामिल हुए ।इस मुद्दे का हम खुलकर समर्थन और आपसी सहयोग करने आपके साथ खड़े होंगे।दिल्ली के लिए आपकी पार्टी के सामान्य वर्ग और सभी समाज के लोग अब हमारे आगे आने से तेजी के साथ एकजुट होंगे इसके लिए हम बड़ी कार्ययोजना पर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली का बदलेगा नाम, होगा ‘इंद्रप्रस्थ’! अखिल भारत हिंदू महसभा अध्यक्ष कि मांग पर केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले बी एल पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष रायजादा ने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी के आंदोलन में बड़ी कुर्बानियां देकर दिल्ली की सरकार बनाए थे किन्तु आज हम उनसे अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाले है।हमने दलित मुख्य मंत्री सहित मुसलमान उप मुख्य मंत्री,तथा ओ बी सी या अन्य वर्ग से दूसरा मुख्य मंत्री की घोषणा किए हैं।रिपब्लिकन नेता दौलत राम ने कहा कि यदि दिल्ली में दलित,मुस्लिम,ओ बी सी पिछड़े,सामान्य वर्ग सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ें तो सरकार बनाना केवल सपना नहीं तो हकीकत में बदल जायेगा।कार्यक्रम के बाद दिनांक 27अक्टूबर 2024 दिन रविवार को संयुक्त मोर्चा भारत ,भारतीय लिबरल पार्टी,रिपब्लिकन पार्टी एवं अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भारत राष्ट्र नवनिर्माण आंदोलन के तहत संविधान सुरक्षा विराट रैली और जनसभा करने का निर्णय लिया गया ।

इसे भी पढ़ें:  'उंगली पर स्याही न लगवाएं', वोटिंग से पहले केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को किया आगाह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles