Advertisment
दिल्ली

चुनाव आयोग बोला- केजरीवाल यमुना में जहर का सबूत दें:केजरीवाल बोले- चुनाव आयुक्त राजनीति कर रहे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल और चुनाव आयोग के बीच गुरुवार को जमकर बयानबाजी हुई। चुनाव आयोग ने केजरीवाल काे चिट्‌ठी लिखी और 5 सवाल किए।

आयोग ने पूछा- यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी।

 

इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। यमुना के पानी की 3 बोतलें भेजेंगे। राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, पैसा जमा करने के दौरान शख्स ने उसके…?

केजरीवाल ने कहा- राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग का कबाड़ा कर दिया। उन्होंने जैसी भाषा आज लिखी है ये EC का काम नहीं है। उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। यदि राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो वे दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles