Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़सुसाइड

बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड

जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह की बताई जा रही है। युवक कमरे में अकेले था, इसी दौरान वह बालकनी में आया और सीधे नीचे कूद गया। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर में 400 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश, जिलाध्यक्ष बोले – वार्डों को बनाएंगे कांग्रेस मुक्त

फिलहाल सुसाइड की घटना के पीछे जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी ली गई है। परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

कमरे की तलाशी ले रही पुलिस।
कमरे की तलाशी ले रही पुलिस।

कमरे में खाने के साथ मिले नमकीन पैकेट्स

पुलिस जांच में पता चला कि कमरे में पानी बोतल के साथ खाना और चखना जैसे नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिनभर मामले को पुलिस दबाए बैठी रही। देर शाम अफसर पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ है।

मृतक के घर की टेबल में खाना और नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं।
मृतक के घर की टेबल में खाना और नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं।
इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles