Advertisment
अन्य खबरेंकोंडागांवछत्तीसगढ़

कलम की बजाय बच्चों के हाथ में तगाड़ी-फावड़ा थमा रहा शिक्षक

चिलचिलाती धूप में करवाई मजदूरी, तो गड्ढे भरवाकर गढ़ेंगे बच्चों का भविष्य ?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव. जिले से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां प्राथिमक शाला के प्रधान अध्यापक की मनमानी देखने को मिली है. प्रधान अध्यापक बच्चों के हाथों मे कलम पकड़ाने की बजाय तगाड़ी-फावड़ा थमा दिया. बच्चों से चिलचिलाती धूप में गड्ढे भरवाए. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस घटना के बाद लोग सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या ऐसे गड्ढे भरवाकर सरकारी स्कूल में भविष्य गढ़ा जाएगा?

बता दें कि पूरा मामला कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के उड़ीदगांव गांव के भट्टीपारा प्राथमिक शाला स्कूल का है. जहां प्रधान अध्यापक ने 5 से 10 साल के बच्चों से चिलचिलाती धूप में गांव की सड़क के गड्ढे में मिट्टी डलवाने का काम किया. घटना सामने आने के बाद परिजनों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं मामले में बच्चों ने बताया की शिक्षक रोज नहीं आते. आते हैं तो इसी तरह का काम करवाते हैं.

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur Train Accident: रेल हादसे में घायल कॉलेज छात्रा की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई 12

मामले में ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी राजू साहू ने कहा, गंभीर मामला है. हमने जांच की तो शिक्षक दोषी पाए गए है. उनके खिलाफ जिला शिक्षाधिकारी को कार्रवाई करने के लिए प्रतिवेदन भेजा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles