Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

प्रोफेसर को अगवा कर ​​बनाया न्यूड वीडियो, मांग रहे थे 25 लाख की फिरौती, गिरफ्तार गैंग सरगना निकला सीएफ जवान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा: एक दिसंबर को शिवरीनारायण थाना पहुंच कर प्रोफेसर राम कुमार सिंह कंवर ने उनका अपहरण कर बंधक बनाने और लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके कपड़े उतरवाए उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 14 लाख रुपयों की मांग की.

अपहरण लूट फिरौती और ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी

चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने इस पूरे मामले के बारे में बताया. उन्होंने कहा- “राम कुमार सिंह कंवर ने शिवरीनारायण थाना में दर्ज लिखित शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने उन्हें पहले से जानने और मिलने के लिए बुलाया. किसी पहचान वाले के फोन होने की संभावना पर प्रोफेसर उनके बताए जगह पर मिलने पहुंचे. वहां एक व्यक्ति मौजूद था. प्रोफेसर जैसे ही उनसे मिलने जाने लगे तभी चार और लोग वहां पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी करते हुए उनके पास रखे 2900 रुपये लूट लिए.

इसे भी पढ़ें:  रोमांटिक क्राइम थ्रिलर "खारून पार" में पहली बार नजर आएगी शील-एल्सा की जोड़ी

आरोपियों ने प्रोफेसर का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले गए. वहां मारपीट करते हुए प्रोफेसर के कपड़े उतरवाए. उनका न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की. जिससे घबराकर प्रोफेसर ने एकाउंट ने 15 लाख रुपये होने की बात कही और उन्हें 15 लाख का चेक दिया. जिसके बाद आरोपियों ने प्रोफेसर को छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने दूसरे दिन बैंक में पैसे निकालने के लिए बुलाया. प्रोफेसर बैंक पहुंचे, अपने कमाए पैसों को लुटते देख उन्होंने आरोपियों का विरोध किया और चिल्लाने लगे. बैंक में हंगामा होते देख आरोपी फरार हो गए. बैंक से सीधे वह शिवरीनारायण थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  तहसीलदार थप्पड़कांड... FIR दर्ज, मनेंद्रगढ़ में बिगड़ा माहौल,व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी ये चेतावनी

उधार चुकाने के लिए बनाई लूट की प्लानिंग, टीचर, जवान, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

प्रोफेसर के अपहरण, फिरौती और लूट के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जांच शुरू की. 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें सीएएफ जवान करन दिनकर, शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे, अरुण मनहर, श्याम सिन्हा के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपनी उधारी चुकाने के लिए पैसे लूटने की योजना बनाई. शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ने ही प्रोफेसर राम कुमार के साथ लूट की योजना बनाई. लेकिन प्रोफेसर की हिम्मत ने उनके प्लान को फेल कर दिया.

एसडीओपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ 140 (2),308(2),309(6),61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है. घटना में प्रयुक्त बाइक और 5 मोबाइल जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles