Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को मार डाला

दोनों से रेप की कोशिश कर रहा था युवक, गले में रस्सी डालकर खींचा; गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर के वार्ड क्रमांक- 2 में कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुटसूरा निवासी वीरेंद्र यादव (18) अपनी बहन पुनीता यादव के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक- 2 मरियमपारा में किराए के घर में रहता था। वो कॉलेज में पढ़ रहा था। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे उसकी बहन को एक युवक ने फोन कर बताया कि उसका भाई बेहोशी की हालत में किसी युवती के घर के बाहर पड़ा है।

मृतक छात्र का फाइल फोटो
मृतक छात्र का फाइल फोटो

बहन पुनीता मौके पर पहुंची और भाई को लोगों की मदद से हॉस्पिटल लेकर पहुंची। हॉस्पिटल में जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बहन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर डीएसपी जितेंद्र खुंटे, बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सक्ती में बड़ा सड़क हादसा : इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल

प्रेमिका और सहेली को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना की रिपोर्ट पुनीता यादव ने बलरामपुर सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने युवती और उसकी नाबालिग सहेली को हिरासत में लिया। दोनों ग्राम पुटसूरा की ही रहने वाली हैं। वे दोनों भी किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं।

फंदा बनाकर घोंट दिया गला

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका वीरेंद्र से लव अफेयर चल रहा था। होली के दिन वो उनके घर आया। यहां उसे और उसकी सहेली को देख वीरेंद्र की नीयत बिगड़ गई। उसने दोनों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रेमिका ने युवक को मना भी किया, लेकिन वो नहीं माना।

इसे भी पढ़ें:  लाल भाजी खाने के कई फायदे, जानिए किन रोगों से मिलती है मुक्ति…

इससे आक्रोशित होकर दोनों ने घर में रखी नायलॉन की रस्सी को पंखा टांगने की रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर युवक के गले में डाल दिया। इसके बाद दूसरे हिस्से को खींच दिया। दम घुटने से वीरेंद्र की मौत हो गई।

युवक को घर से निकाला बाहर

वीरेंद्र यादव की लाश को युवती और उसकी सहेली ने घर से बाहर रख दिया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह उन्होंने देखा, तो वीरेंद्र यादव की लाश वहीं पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने परिचित युवक को दी, जिसने वीरेंद्र की बहन को कॉल कर भाई के वहां पड़े होने की जानकारी दी। सिटी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल युवती और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बस्तर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़: कार के डूबने से दो बच्चों समेत चार की मौत, सभी तमिलनाडु के रहने वाले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles