Advertisment
छत्तीसगढ़

भतीजी के प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने ससुर पर टंगिया से किया वार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले ग्रामीण के बेटे ने गांव में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया। इससे नाराज युवती के चाचा ने युवक के पिता पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान ग्रामीण ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले मनोज कुर्रे किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले लक्ष्मण जगत की भतीजी शशि से उनके बेटे अरमान ने प्रेम विवाह किया है। इसके बाद से लक्ष्मण उनके परिवार से रंजिश रखता है। बुधवार की सुबह मनोज अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वे खेत का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मण के घर के पास पहुंचे थे, उन्हें देखते ही लक्ष्मण गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह घर से टंगिया लेकर आ गया। उसने टंगिया से मनोज पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा जिले में पति ने भोजन में मिलाया जहर, पत्नी समेत परिवार के नौ सदस्य अस्पताल दाखिल

इस हमले में उनके हाथ और कंधे में चोट आई। इससे वे लहूलुहान हो गए। गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles