Advertisment
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी तेज: बनाया गया पक्का हेलिपैड, गांधी स्टेडियम में उतरेगा तीन हेलीकॉप्टर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शहर के गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा। गांधी स्टेडियम में एक साथ तीन तीन हेलीकॉप्टर उतरेंगे। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से गांधी स्टेडियम को बंद करा दिया गया है और एक साथ तीन नए हेलीपैड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षागत कारणों से स्टेडियम की चारों दिशाओं में लगे हाई मास्क लाईट हो भी उतारकर हटा दिया गया।

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20 नवम्बर को सरगुजा में होने जा रहा है। गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही अन्य अतिथि शामिल होंगे। गौरव दिवस व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में होगा जहां विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष हेलीकॉप्टर से सरगुजा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा जिसके बाद वे सड़क मार्ग से पीजी कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी और एक घंटे तक सरगुजा में अपना समय बिताएंगी।

इसे भी पढ़ें:  अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मां-बेटी की हत्या का प्रयास, रिश्तेदारों ने दी 5 लाख की सुपारी

आम नागरिकों के लिए बंद हुआ गांधी स्टेडियम
राष्ट्रपति सरगुजा आने पर सबसे पहले गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड में ही उतरेंगी। ऐसे में हेलीपैड निर्माण व अन्य सुरक्षागत कारणों से गांधी स्टेडियम को बंद कर दिया गया है। 14 नवम्बर से ही आम नागरिकों के प्रवेश को रोक दिया गया है और पुलिस बल की मौजूदगी में हेलीपैड का निर्माण किया गया। आम लोगों के लिए गांधी स्टेडियम बंद होने से फिलहाल 20 नवम्बर तक लोग स्टेडियम में खेलने या टहलने के लिए नहीं आ सकेंगे। ननि आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि फिलहाल आम नागरिकों के लिए स्टेडियम को बंद किया गया है और कार्यक्रम के बाद मैदान को यथावत करने के साथ ही हाईमास्क लाईट लगाया जाएगा और आम नागरिकों को फिर से प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन आयोजित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles