Advertisment
छत्तीसगढ़

राजधानी में लेडी डॉन की गुंडागर्दी: छात्र-छात्राओं को फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा, साथियों ने की अश्लील हरकतें, 5 गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महिला लेडी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई सामने आई है। यहां के कमल विहार इलाके में दो छात्राओं और उनके भाई को घर में बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने खुद को महिला SI बताकर सभी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकाते हुए 25 हजार रूपये कैश और लैपटॉप, मोबाइल,समेत करीब डेढ़ लाख का सामान भी लूट लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पूरे घटना को हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने सभी बंधकों से मारपीट भी किया है। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस में शिकायत नहीं करने की भी धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी की कार्रवाई : 900 किलो चांदी की जब्ती मामले में कारोबारियों पर 24 लाख जुर्माना

5 गिरफ्तार, दो फरार
इस मामले में पुलिस ने मोनिका सचदेवा समेत गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका का भाई मोनू सचदेवा और करण साहू फरार बताया जा रहा है। सभी के खिलाफ डकैती और छेड़छाड़ की धाराओं में मुजगहन थाना में FIR दर्ज किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles