Advertisment
नई दिल्ली

RG Kar Case: डॉक्‍टर बिटिया के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप… CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, क्‍या-कुछ आया सामने?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्‍ली. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या के मामले में सोमवार को सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की. कोलकाता की सियालदह कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में सीबीआई ने यह खुलासा किया कि डॉक्‍टर बिटिया के साथ गैंग रेप नहीं किया गया था. उसके साथ सिर्फ संजय राय ने रेप किया था. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने डॉक्‍टर को मौत के घाट उतार दिया था. सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय के खिलाफ हत्या और रेप की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है.

सीबीआई की चार्जशीट में 200 लोगों के बयानों को शामिल किया गया है. यह चार्जशीट 200 से ज्यादा पेज की. इस मामले में यह पहली चार्जशीट है. माना जा रहा है कि सीबीआई आगे की जांच के बाद एक और चार्जशीट भी इस केस में दाखिल कर सकती है. इस मामले में सीबीआई ने सभी तथ्‍यों को कोर्ट के सामने अपनी चार्जशीट में पेश किया है. अब यह उम्‍मीद जताई जा रही है कि सीबीआई की चार्जशीट के बाद जल्‍द ही डॉक्‍टर बिटिया को इंसाफ मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें:  LPG गैस कनेक्शन में दो गुना से अधिक की वृद्धि, PMUY वाले सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी

ब्लूटूथ डिवाइस से पकड़ा गया संजय राय
संजय राय हॉस्पिटल के लिए सिविक वेलफेयर वालंटियर का काम करता था. हॉस्पिटल के मेन गेट की सीसीटीवी और डेड बॉडी के पास पड़े आरोपी संजय रॉय के ब्लूटूथ डिवाइस से इस पूरे कांड में संजय राय की भूमिका की पुष्टि हुई. बताया गया कि 8 अगस्त की सुबह कोलकाता आने पर संजय सीधा आरजी कर हॉस्पिटल पहुंचा. वहां वह ब्रोकर के तौर पर काम करता था. मरीजों के भर्ती में मदद करवाने में मदद करने की वजह से उसे आरजी हॉस्पिटल में बेरोक-टोक आने जाने की इजाजत थी.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
9 अगस्त की आधी रात 1 बजे संजय राय एक मरीज की मदद के लिए अस्पताल लौटा, जिसकी सर्जरी अगले दिन होनी थी. फिर रात में ही उसने अस्पताल के पीछे बिल्डिंग में मरीज के एक रिश्तेदार के साथ शराब पी. वहां मरीज के परिवार से वह पैसे भी लेता था. बताया गया कि सुबह 3:00 बजे संजय अस्‍पताल के चेस्ट फिजिशियन थर्ड फ्लोर पर लौटता है. कुछ ही समय के बाद वह सेमिनार हॉल में घुसता है, जहां डॉक्टर बिटिया आराम कर रही थीं. उसने रेप के बाद डॉक्‍टर की हत्‍या कर दी. करीब 40-45 मिनट बाद संजय सेमिनार हॉल में हड़बड़ाते हुए निकला था.

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों से निपटने के लिए मोदी सरकार तैयार करेगी Cyber Commando की फौज, जानिए क्या है प्लान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles