Advertisment
छत्तीसगढ़

थाने से 200 मीटर दूर मिला नवजात शिशु का शव, आरोपी को पकड़ने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव को बहते देखा तो तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह शव एक अर्ध विकसित भ्रूण जैसा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी ने जानबूझकर इस नवजात को नाले में फेंका है या पानी के बहाव से यह किसी अन्य स्थान से यहां आ पहुंचा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी या घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  एफआईआर पर सियासत, पांच घंटे तक पुलिस थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष फिर दर्ज हुई FIR, धरना हुआ खत्म

दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : एएसपी

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात की मृत्यु कैसे हुई। क्या यह जन्म के बाद हुई हत्या का मामला है या गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles