Advertisment
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा : 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बेल, इनमें निलंबित ASI चंद्रभूषण और कॉन्स्टेबल भी शामिल, ढाई साल से सेंट्रल जेल में हैं बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

महादेव सट्टा ऐप केस के 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। पिछले ढाई साल सभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनवाई की। इसके बाद आरोपियों को जमानत पर फैसला सुनाया।

दरअसल, महादेव ऑनलाइन ऐप से जुड़े रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, निलंबित कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत सभी 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  महिला को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए युवक की पति ने कर दी पिटाई, बाइक और मोबाईल भी छीना, आहत होकर युवक ने लगा ली फांसी

याचिकाकर्ता के वकील गगन तिवारी ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट से सभी 12 आरोपी को जमानत मिल गई है। इसमें कुछ छत्तीसगढ़ तो कुछ बिहार के हैं। साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जांच अधिकारियों ने कोर्ट में सभी दस्तावेज पेश किए। इसके बाद बेल मिली है। इसमें 213 गवाह हैं। अभी भी मामले की जांच चल रही है।

महादेव ऐप को यूरोप के कोडर्स ने किया डेवलप

सट्‌टेबाजी ऐप महादेव बुक को यूरोप स्थित कुछ सॉफ्टवेयर कोडर्स ने बनाया था। 2020 में कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के दौरान इसे लॉन्च किया गया था। तब से ऐप का व्यवसाय बढ़ता गया। उनके पास लगभग 2000 केंद्र थे, जहां दो से तीन व्यक्ति कमीशन के लिए संचालित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  कुरूद टोल प्लाजा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, नाके पर CG 05 पासिंग गाड़ियों का टोल टैक्स फ्री करने की मांग

3 हजार खाते फ्रीज, प्रदेश में 70 से ज्यादा मामलों में 300 गिरफ्तार

महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ में 70 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। इसमें 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 हजार से ज्यादा खाते मिले हैं, जिसे ब्लॉक कराया जा रहा है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहली FIR 31 मार्च 2022 को मोहन नगर थाना में की गई थी।

इसमें पहली गिरफ्तारी दुर्ग के आलोक सिंह, खड्ग सिंह और राम प्रवेश साहू की हुई थी। तीनों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान महादेव सट्टा बुक का खुलासा हुआ। उसके बाद सुपेला, फिर जुलाई में रायपुर के तेलीबांधा में केस दर्ज किया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में दंतैल हाथी का उत्पात:स्कूल परिसर में रखी बाइक-साइकिल में की तोड़फोड़, बुलाया गया ट्रैकर हाथी

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाला सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा का किंग है। वह अपने दोस्त रवि उप्पल, कारोबारी अनिल अग्रवाल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसमें कई सराफा, सरिया, कपड़ा कारोबारियों का पैसा लगा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles