Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentजांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में गिरा स्कूल की छत का प्लास्टर:5 बच्चे घायल, छात्रा के सिर पर लगे 4 टांके; अस्पताल में इलाज जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर के चपेट में आने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं की 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुआ है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। अच्छी बात यह रही कि घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा यादव (11) 1.30 बजे लंच की छुट्टी होने के बाद अपने 3 सहेलियों के साथ बैठकर खेल रहे थे।

जांजगीर-चांपा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा।

खिड़की-दरवाजे और दीवार में करंट का भी खतरा

इस बीच अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। लगातार पानी गिरने से छत से पानी टपक रहा था। बच्चों ने बताया कि खिड़की, दरवाजे और दीवार में करंट भी आता है।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटकी मिली 7वीं के छात्र की लाश, घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद

छात्रा को सिर पर 4 से 5 टांके लगे

प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। पैर में खरोच के निशान है।

प्रशासन से की गई थी नए भवन की मांग

फिलहाल सभी घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। नए भवन की मांग की गई। लेकिन जिला प्रशासन ने बात नहीं सुनी है। छत पर पानी का भराव होने से कक्षा में पानी टपकता रहता था। हादसे में समर राठौर (11), पूनम राठौर (11), मानवीय यादव (11), राधिका केवट (12) और शिक्षा यादव (11) को चोट आई है।

इसे भी पढ़ें:  होली के दिन बस्तर में खून की होली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles