Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा, 72 गाड़ियां जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर से बाइक चोरी कर ओडिशा में खपाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा है। यह गिरोह बेहद ही शातिर तरीके से बाइक की चोरी करते थे। पुलिस ने विक्की तांडेकर, जनक तांडी उर्फ जनी, लकेश तांडेकर उर्फ लक्की, रोशन नडार, नीरज नायक उर्फ नीरू, अभिषेक पटेल को गिरफ्तार कर 72  गाड़ियों को जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत करीब 75,00,000 रूपए आंकी गई है।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि, ओडिशा से डिमांड आने के बाद यहां से बाइक चोरी कर भेजी जाती थी। आरोपियो ने थाना आजाद चौक, डीडी नगर, तेलीबांधा, कबीर नगर, सरस्वती नगर, उरला, मौदहापारा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से गाड़ी चोरी की थी।पुलिस ने सबसे पहले विक्की को पकड़ा। इसके बाद उसके अन्य सहयोगियों को दबोचा गया। पहले आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी किए गए 12 दोपहिया वाहन को जब्त किया गया।
आरोपित विक्की ने जनक तांडी उर्फ जानी, जो चित्रो तांडी निवासी भालूमूड़ा ओडिशा के माध्यम से चोरी की गई गाड़ियों की ओडिशा में बिक्री करना बताया गया। विक्की और जनक को रिमांड पर लिया गया। वहीं, चित्रो तांडी फरार है। आगे की कार्रवाई करने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 15 सदस्यीय विशेष टीम को ओडिशा रवाना की गई है।

गिरफ्तार आरोपी-

इसे भी पढ़ें:  घर-घर जाकर खोजी जाएंगी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी, 4.18 लाख महिलाओं ने नहीं कराया e-KYC

01. विक्की तांडेकर पिता राजकुमार तांडेकर उम्र 23 साल निवासी शीतला पारा गली न० 04 पलटु किराना स्टोर्स के पास रामनगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।

02. जनक तांडी उर्फ जनी पिता भिखे तांडी उम्र 35 साल निवासी भालूमुडा थाना बाँगोमुडा ओडीसा हाल पता शिव मंदिर के पास कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।

03. लकेश तांडेकर उर्फ लक्की पिता राजकुमार तांडेकर उम्र 24 साल निवासी शीतला पारा गली न० 04 पलटु किराना स्टोर्स के पास रामनगर थाना गुडियारी रायपुर

04. रोशन नडार पिता अजीत नडार उम्र 19 साल निवासी गली नं० 02 इंडियन पेट्रोल पंप के पास रामदरबार जगन्नाथ चौक कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।

इसे भी पढ़ें:  कार दुर्घटना में युवक की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

05. नीरज नायक उर्फ नीरू पित्ता प्रदीप नायक उम्र 19 साल निवासी चांदनी चौक के पास शुकवारी बाजार मोतीलाल नगर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर।

06. अभिषेक पटेल पिता मुन्ना पटेल उम्र 19 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी ब्लाक न० 29/04 सोनडोगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles