Advertisment
नारायणपुरछत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में मुठभेड़ : जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में सामान बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तीन महिला नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि जिला नारायणपुर और कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति है। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के ने भी जवाबी कार्रवाई की गई।

सभी जवान सुरक्षित 

बताया जा रहा है कि, सुबह 8 बजे से लगातार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। लगातार रुक-रुक कर फायरिंग चल रही थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए। इसके बाद मौके पर सर्च अभियान चलाने पर तीन वर्दीधारी और हथियारबंद महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त पर निकली थी।

इसे भी पढ़ें:  बदले जाएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष ! कौन होगा नया चेहरा ?

बाइक खाई में गिरने से जवान की मौत 

इधर, बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ASI की इलाज के दौरान मौत हो गई। गृहमंत्री विजय शर्मा के पालनार प्रवास के दौरान मृतक ASI चमरू राम तेलम सारथी बने थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles