Advertisment
छत्तीसगढ़

विधायक के जन्मदिन समारोह में पॉकेटमारी: भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नगदी ले उड़े चोर, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पॉकेटमारी का मामला सामने आया है। यहां के तखतपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान पॉकेट मारने आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पर हाथ साफ गया। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पॉकेटमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जेब से नकदी पर हाथ साफ कर गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अश्वनी गुप्ता के 31 हजार, दिलीप तोलानी के 5 हजार, प्रमोद निर्मलकर के 5 हजार और परमानंद धुरी के 3 हजार रुपये उड़ाए गए।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में SIR : केवल 5-6% मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत

एक आरोपी गिरफ्तार
पॉकेटमारी का मामला सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी ने नाराजगी जताई। वहीं एक पॉकेटमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रकाश मरावी है जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles