Advertisment
छत्तीसगढ़

आदिवासी बच्चियों के धर्मांतरण की कोशिश: स्थानीय महिला ले जा रही थी प्रार्थना सभा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मैनपाट में नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए चर्च और चंगाई सभा में ले जाने का मामला सुर्ख़ियों में आया है।

जानकारी के अनुसार, केसर गांव की 6 बच्चियों को आरती नाम की एक महिला प्राथर्ना सभा में ले जा रही थी। इसी दौरान कुछ सतर्क स्थानीय युवकों ने महिला को रस्ते में ही रोक लिया। युवकों ने बच्चियों और महिला से सवाल-जवाब किया, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  तीन साल की बच्ची से रेप, पड़ोस के नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम

मैनपाट के पथरई गांव की घटना
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि, माझी जनजाति के बच्चों को सुनियोजित तरीके से बहकाकर चर्च में ले जायाजा रहा है, जहां उनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। घटना मैनपाट के पथरई गांव की है, जहां एक बड़ा चर्च स्थित है और यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं होती हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक राम कुमार टोप्पो ने आश्वासन दिया है कि, दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  6 साल की बच्ची से 15 वर्षीय नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles