Advertisment
छत्तीसगढ़जरूरत की खबर

48 घंटे हीट वेव : टूटेगा रिकॉर्ड, जून के पहले हफ्ते में बौछारों से ही मिलेगी राहत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। नौतपा में शुरुआती दो दिन आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में विशेष वृद्धि तो नहीं होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को हलकान करेगी। नौतपा के दो दिन बाद अर्थात 27 और 28 जून को प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इन 48 घंटों में लू  की स्थिति निर्मित हो सकती है। 27 और 28 जून को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इस वर्ष गर्मी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दो दिनों में तापमान 44 डिग्री को भी पार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पति ने ली पत्नी की जान: सनकी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

लू का सामना करने के बाद मई अंत में राहत की बौछारें पड़ सकती हैं। माह के अंत में हल्की बदली-बारिश और बौछारों की संभावना है। अंधड़ भी चल सकता है। हालांकि ये प्री मानसूनी गतिविधियां नहीं होगी। प्री मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत प्रदेश में जून के प्रथम सप्ताह से होगी। 5 जून के बाद प्रदेश में बदली-बारिश का क्रम बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि नौतपा 25 मई से प्रारंभ हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस बार पूरे नौ दिन नौतपा नहीं तपेगा, लेकिन इनमें से कुछ दिन तापमान अपने चरम पर रहेगा।

फिलहाल पारा सामान्य से कम

कल से शुरू होने जा रहे नौतपा के पहले प्रदेश का तापमान सामान्य से कम है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 40.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 25.7 डिग्री दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री रहा। सबसे कम तामपान अंबिकापुर में 23 डिग्री रहा।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में शहीद हुआ रायपुर का लाल : STF जवान भारत साहू के 3 छोटे-छोटे बच्चे, असमंजस में परिजन- उन्हें बताएं कैसे

इनको भी मानसून का इंतजार

बारिश और ठंड में पहाड़ और जंगल के बीच कलरव करती बहने वाली खूबसूरत जल धाराएं गर्मी में सूख चुकी हैं। मैनपाट, चित्रकोट से लेकर जतमई, घटारानी भीषण गर्मी में बेजान हैं और इन झरनों को भी बौछारों का बेसब्री से इंतजार है। बारिश के साथ ही इनकी खूबसूरती लौटेगी और मानसून की रफ्तार के साथ जंगल का रौनक शबाब पर होगा।

छाए रहेंगे बादल अंधड़ की चेतावनी

रायपुर में आकाश शुक्रवार को भी आंशिक मेघमय रहेगा। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की विशेष संभावना नहीं है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों में अंधड़ चल सकते हैं और वज्रपात भी हो सकता है। इसके पहले गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 5 सेमी बारिश कवर्धा में हुई है। माना में 1 सेमी बारिश दर्ज हुई। अन्य जगहों में बूंदाबांदी ही हुई।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े राहगीरों से मारपीट और लूटपाट, दहशत फैलाने वीडियो बनाकर किया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles