Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

केंद्रीय राज्यमंत्री की रैली में शिक्षक नेताओं की कटी जेब:सांसद तोखन साहू के स्वागत में जुटी भीड़ में घुसे पॉकिटमार

दर्जन भर से ज्यादा लोग हुए शिकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के स्वागत रैली में पॉकिटमार घुस गए और शिक्षक नेताओं के साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की जेबें काट ली। रेलवे स्टेशन से लेकर चौक-चौराहों पर जेब कतरों ने दर्जन भर से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। पॉकिटमारी के शिकार लोगों ने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का दावा किया है।

दरअसल, सोमवार को नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे। ट्रेन से जब उनका काफिला रेलवे स्टेशन पहुंचा तब बड़ी संख्या में भाजपा नेता व समर्थक उनके स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में जेबकतरे भी घुस गए और फायदा उठाकर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेब से पैसे, एटीएम कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज उड़ा कर ले गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री के स्वागत में भीड़ के बीच घुसे पॉकिटमार।
केंद्रीय राज्यमंत्री के स्वागत में भीड़ के बीच घुसे पॉकिटमार।

शिक्षक नेताओं की कटी जेबें
केंद्रीय राज्यमंत्री का शहर में जगह-जगह चौक चौराहों में आतिशी स्वागत हुआ। टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी व शिक्षक अग्रसेन चौक के पास उनका स्वागत करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ में उनकी जेब कट गई। संघ के सचिव मनोज सनाड्य ने बताया कि आधा दर्जन शिक्षकों की जेब काटी गई है। जिसमें उनके पैसे, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड वगैरह रखे थे। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पॉकिटमारों के शिकार टीचर पहुंचे थाना।
पॉकिटमारों के शिकार टीचर पहुंचे थाना।

पुलिस की सुरक्षा पर सवाल, भीड़ में पहुंच गए पॉकिटमार
केंद्रीय राज्यमंत्री के शहर आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अफसर व जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन से लेकर अग्रसेन चौक, नेहरू चौक सहित जगह-जगह पॉकिटमार घुस गए और नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेब से पैसे निकाल लिए। इस दौरान पुलिस अफसर व जवान वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे और पॉकिटमारों पर उनकी भी नजर नहीं गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जेबकतरों के शिकार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  देहदान में बेरुखी : किडनी-लिवर की वेटिंग इतनी कि प्रतीक्षा करते तीन बरस में 45 ने तोड़ दिया दम

जीआरपी ने नहीं लिखी रिपोर्ट
रेलवे स्टेशन में भीड़ में पॉकिटमारी के शिकार नेहरू नगर निवासी उमेश चंद्र शुक्ला शिकायत लेकर जीआरपी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पर्स चोरी होने की शिकायत की। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उनका केस दर्ज नहीं किया और गुमशुदगी की शिकायत करने के लिए कहा और पॉकिटमार के पकड़े जाने पर उन्हें सूचना देने की बात कही। इधर, परेशान उमेश चंद्र शुक्ला पर्स गुम होने की शिकायत कर वापस लौट गए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles