Advertisment
Uncategorized

Gmail भी AI सर्च इंजन से होगी लैस, ये काम हो जाएगा आसान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ईमेल ऐप Gmail का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टेक्नोलॉजी में एआई (AI) के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए अब Google जल्द ही जीमेल (Gmail) के सर्च इंजन को भी AI से लैस करेगी। इसके बाद किसी ईमेल को सर्च करना आसान हो जाएगा। इसके बाद जीमेल के इनबॉक्स में यूजर्स की पसंद के हिसाब से ईमेल नजर आएंगे। यह अपडेट आने के बाद ईमेल में सबसे ऊपर सबसे रिसेंट की जगह यूजर्स की पसंद के ईमेल दिखेंगे।

जानकारों के मुताबिक AI अपग्रेड की मदद से जीमेल के सर्च रिजल्ट बेहतर हो सकेंगे। इससे यूजर्स को कोई ईमेल सर्च करने में ज्यादा टाइम खर्च नहीं करना पड़ेगा। कंपनी ने बताया कि नई अपडेट में कीवर्ड पर बेस्ड क्रॉनोलॉजिकल ऑर्डर में ईमेल दिखाने की बजाय सबसे ज्यादा क्लिक किए गए और फ्रीक्वैंट कॉन्टैक्ट आदि के ईमेल ऊपर दिखाए जाएंगे। यानी अब इनबॉक्स में रिसेंट की जगह उन ईमेल को सबसे ऊपर दिखाया जाएगा, जो AI को लगता है कि आपके लिए सबसे जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर टोल बचाने बन जाता था पुलिसकर्मी, कार में नीली बत्ती लगाकर घूमने के दौरान पकड़ाया

अब ईमेल सर्च होगी पहले से तेज

पहले जीमेल में जब कोई ईमेल खोजा जाता था, तो सिर्फ कीवर्ड के आधार पर ईमेल दिखते थे, लेकिन अब नया फीचर कई और चीजों को ध्यान में रखेगा। इससे जरूरी ईमेल जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। गूगल का कहना है कि इससे लोगों का समय बचेगा और वे अपनी जरूरी जानकारी आसानी से खोज सकेंगे।यह फीचर वेब ब्राउजर, एंड्रॉयड और iOS के जीमेल ऐप में उपलब्ध होगा, जिससे किसी भी डिवाइस से इसका फायदा लिया जा सकेगा।

यूजर को दिया जाएगा कंट्रोल

गूगल इस फीचर का पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में देगी। यानी यूजर इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकेंगे। उनके हाथ में AI-पावर्ड सर्च इंजन या ट्रेडिशनल सर्च फीचर में से एक चुनने का ऑप्शन होगा। इसके लिए ऐप में एक टॉगल दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर मोस्ट रेलिवेंट या मोस्ट रिसेंट में से एक चुन सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू कर दिया है और कई पर्सनल गूगल अकाउंट्स पर यह नजर भी आने लगा है। वेब के अलावा एंड्रॉयड और iOS पर जीमेल ऐप में यह फीचर उपलब्ध होना शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या आया, शादी कर तीन दिन तक मनाई सुहागरात… फिर ऐसे दगा दे गया दूल्हा, दुल्हन पहुंची पुलिस के पास

गूगल अन्य जगहों पर जोड़ रही AI

जीमेल के अलावा, गूगल अपने सर्च और शॉपिंग पोर्टल में भी AI का इस्तेमाल बढ़ा रही है। इस महीने ही कई नए AI-संबंधित अपडेट देखने को मिले हैं। अगर कोई यूजर AI की मदद से सर्च नहीं करना चाहता, तो जीमेल में एक टॉगल ऑप्शन होगा, जिससे वे पुराने तरीके से ईमेल खोज सकते हैं।गूगल लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर AI का उपयोग बढ़ा रही है, ताकि लोगों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles